साहिबगंज, दिसम्बर 16 -- साहिबगंज। बीआरपी-सीआरपी महासंघ के आह्वान पर जिला के बीआरपी-सीआरपी दुसरे दिन मंगलवार को भी काला बिल्ला लगा कर काम किया। महासंघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद फैसल अफरोज ने कहा की अपने विभिन्न मांगो के समर्थन में दूसरे दिन भी सभी ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। उन्होंने बताया की वे भी अपने कार्य क्षेत्र संकुल संसाधन केंद्र बड़ा पंचगढ़ में काला बिल्ला लगा कर दूसरे दिन भी कार्य किया। जिला के सभी 102 बीआरपी-सीआरपी 20 दिसम्बर तक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे और 22 दिसंबर को झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...