साहिबगंज, दिसम्बर 15 -- बोरियो, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश बीआरपी सीआरपी महासंघ के आह्वान पर प्रखंड के बीआरथी सीआरपी ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आज सोमवार को काला बिल्ला लगा कर कार्य किया। संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुल्तान आलम ने बताया कि सभी बीआरपी सीआरपी 15 से 20 दिसम्बर तक काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे। 22 दिसम्बर को अपनी मांगों को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय न्याय सभा व धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रखंड अध्यक्ष श्री आलम ने बताया कि उनकी मांगों में ईपीएफ के अंतगर्त मृत्यु लाभ देने, अनुकंपा पर नौकरी, स्वास्थ्य बीमा करने, वेतमान में 20 प्रतिशत वृद्धि, सेवानिवृति आयु 62 वर्ष करने आदि प्रमुख है। काला बिल्ला लगा कर काम करने वाले सीआरपी सुल्तान आलम, ईश्वर पंडित, धर्मेन्द्र कुमार आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन...