रांची, दिसम्बर 19 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के बीआरपी एवं सीआरपी 15 से 20 दिसंबर तक काला बिल्ला लगाकर कार्य निष्पादन कर रहे हैं। कर्मियों ने बताया कि वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। बीआरपी-सीआरपी की प्रमुख मांगों में 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि, 3 प्रतिशत वार्षिक बढ़ोतरी, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति सहित अन्य मांगें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को राज्य कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान राजेश प्रसाद, संदीप कुमार सिंह, सूर्यकांत कुमार, आलोक शंकर वर्मा, सुकेश महतो, सपना, संगीता, अनुज, दीपा, दिलीप सहित कई कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...