लोहरदगा, जुलाई 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में लोहरदगा जिले में कार्यरत बीआरपी-सीआरपी का गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन डाइट कैंपस, चिरी में किया गया। ईविद्या वाहिनी आधारित अनुश्रवण सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत साक्षरता तथा संख्या ज्ञान के प्रभावी मूल्यांकन हेतु प्रशिक्षण चार्य का आयोजन किया गया है।जिसमें जिले के सभी सीआरपी-बीआरपी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का संचालन केआरपी एवं एमटी के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में गौरव पांडेय, मुकेश कुमार, शिक्षक और सुश्री अपूर्वा मिश्रा, प्रोजेक्ट लीड, एसपीएम के द्वारा प्रशिक्षण संचालन किया जा रहा है।प्रशिक्षण में एफएलएन अंतर्गत संतुलित साक्षरता पद्धति के घटक,पाठ योजना आधारित शिक्षण, पुस्तकालय और पठन गतिविधियां, हिंदी और गणित विषय वर्ग एक और दो के लिए ...