गोरखपुर, जुलाई 4 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को डेंगू मुक्त हॉस्टल अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का मकसद हॉस्टलों में साफ-सफाई बनाए रखना और छात्रों व कर्मचारियों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करना है। अभियान की शुरुआत मेडिकल कॉलेज के राजेंद्र हॉस्टल से की गई, जहां एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र रहते हैं। इसके बाद टीम सरोजिनी हॉस्टल पहुंची, जहां एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्राएं और नर्सिंग स्टाफ रहता है।

अभियान की गतिविधियाँ अभियान के दौरान दोनों हॉस्टलों में सफाई अभियान चलाया गया। जगह-जगह जमा पानी को हटाया गया और मच्छरों के पनपने वाले स्थानों पर एंटी लार्वल दवा का छिड़काव किया गया। साथ ही हॉस्टल परिसर में डेंगू से बचाव से जुड़ी जानकारी भी दी गई। छात्रों और कर्मचारियों को बताया गया कि साफ और रुका हुआ पानी...