गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कर्मचारियों के आंदोलन के विरोध में अब जूनियर डॉक्टर भी उतरे गये है। शनिवार दोपहर बाद नर्सों के धरने के विरोध में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर एकजुट होकर प्राचार्य कार्यालय के सामने पहुंच गए। यहां पहले से नर्सें धरने पर बैठी थीं। दोनों पक्षों के आमने-सामने होते ही हंगामा मच गया। बीच में पुलिस और पीएसी के जवान उतर आए।प्राचार्य कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वरिष्ठ डॉक्टरों और शिक्षकों को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने नर्सों को कार्यालय के सामने पार्क में शिफ्ट कर दिया, वहीं जूनियर डॉक्टरों को गैलरी के अंदर समायोजित किया। सूचना मिलते ही एडीएम प्रशासन समेत जिला प्रशासन के अधिकारी कैंपस पहुंच गए। मौजूदा वक्त में दोनों पक्षों के बीच प्रशासनिक अफसरों की मौजूदग...