बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दुर्गा मंदिर से दानपेटी चोरी
गोरखपुर, मई 30 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित दुर्गा मंदिर से चोर दानपेटी उठा ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर का ताला टूटा मिला और दानपेटी गायब थी। सूचना पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक माह पहले भी मेडिकल कॉलेज परिसर में एक कर्मचारी के आवास पर चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनीवासियों में नाराजगी है। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.