गोरखपुर, मई 18 -- मेडिकल कॉलेज। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय मे लगी सीआर एक्सरे मशीन सोमवार को खराब हो गयी। अचानक एक्सरे मशीन के खराब हो जाने से मरीजो को काफी देर तक भटकना पड़ा। जिन मरीजों को एक्सरे की रकम जमा हो गया था। उन मरीजों की सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में लगे मशीन पर भेज कर एक्सरे कराया गया। ऐसी दशा में मरीजो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का रास्ता न जानने से मरीज और परिजन काफी देर तक भटकते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...