गोरखपुर, अप्रैल 23 -- मेडिकल कॉलेज, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बने 32 कमरे का प्राइवेट वार्ड का टूटना शुरू हो गया है। इस जगह पर 40 कमरे का नया प्राइवेट वार्ड बनाया जाएगा। साथ ही 40 कमरे का रेजिडेंट रूम भी बनेगा। इसमें डॉक्टर रहेंगे। इस वार्ड के बन जाने के बाद भर्ती मरीजों को प्राइवेट वार्ड की सुविधाएं मिलेंगी। यह जी प्लस फोर चार मंजिला भवन बनेगा, इसमें दो फ्लोर मरीजों के रहेंगे और दो फ्लोर रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए रहेगा। इस भवन को बनाने में करीब 32 करोड़ रुपये खर्च होगा और इसकी पहली किस्त जारी हो गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सिविल इंजीनियर बलबीर सिह ने बताया की पुराने प्राइवेट वार्ड को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम ने काम भी शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.