गोरखपुर, मई 16 -- मेडिकल कॉलेज। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन शनिवार की दोपहर में खराब हो गई। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में 60 से अधिक मरीज बगैर एक्सरे कराए लौट गए। मशीन खराब होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने इन्जीनियर को सूचना दी। करीब दो घंटे बाद पहुंचे इन्जीनियर ने मशीन ठीक की। तब तक मरीजों का एक्सरे सीआर सिस्टम कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...