गोरखपुर, जनवरी 23 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल भेजने के प्रयास का मामला सामने आया है। गुरुवार की शाम करीब सात बजे 500 नंबर बेड के पास अवैध रूप से खड़ी एक निजी बोलेरो गाड़ी को गार्डों ने पकड़ लिया। गार्डों के अनुसार बोलेरो चालक मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कराने की फिराक में परिसर के भीतर घूम रहा था। जब गार्डों ने बिना अनुमति गाड़ी खड़ी करने को लेकर उससे पूछताछ की तो चालक उनसे उलझ गया और विवाद करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख गार्डों ने तत्काल मेडिकल चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकल नंबर दो, टोला पिडारा निवासी अमित चौहान पुत्र राजाराम के रूप में हुई। पुलिस ने बोलेरो वाहन सीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.