गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक जनरल सर्जन से जमीन दिलाने के नाम पर 71.22 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को हॉस्पिटल संचालक बताने वाले व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चिकित्सक से रुपये हड़प लिए। जमीन का बैनामा कराने का दबाव बनाने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर गुलरिहा पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जनरल सर्जन डॉ. दुर्गेश त्रिपाठी, जेमिनी पैराडाइज, मोगलहा में रहते हैं। उनका आरोप है कि कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के सुक्खड़ निवासी मनोज यादव से पहचान हुई थी, जिसने खुद को करीमनगर स्थित आर्शिया हॉस्पिटल का संचालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.