गोरखपुर, जून 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कालेज में शुक्रवार से योग सप्ताह की विधिवत शुरूआत हुई। 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत मेडिकल कालेज परिसर में योग तथा स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह का आयोजन शुरू किया। कार्यक्रम का संचालन बायोकेमेस्ट्री के डॉ. राजकुमार यादव ने किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का विषय है स्वस्थ उम्र के लिए योग। जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र के साथ आने वाली शारीरिक व मानसिक समस्याओं से निपटने में योग की उपयोगिता को आम जन तक पहुंचाना है। योग कार्यक्रम में विद्यार्थी, चिकित्सक, शिक्षक, पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हुए। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन उद्घाटन समारोह में प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार पहुंचे। है। उन्...