प्रधान संवाददाता, अप्रैल 6 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने पुलिस की नाक के नीचे बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां विश्वविद्यालय थाना के ठीक सामने स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति के आवास पर रविवार की रात बमबाजी की गई। स्कूटी से आए दो बदमाशों ने आवास के गेट पर सुतली बम फेंका। सीसीटीवी में स्कूटी सवार बम फेंकते दिखे हैं। आवास के ठीक सामने विवि थाना है। काफी देर तक थाने से कोई नहीं आया। सुतली बम फेंक कर बदमाशों ने कुलपति को हत्या की धमकी दी गई है। इधर इस बमबाजी सूचना पर पुलिस टीम सुबह में आवास के गेट पर एफएसएल की टीम लेकर जांच के लिए पहुंची। एफएसएल की टीम ने गेट से जली हुई सुतली और बारूद के अंश को जब्त किया है। एसडीपीओ टाउन 1 सुरेश कुमार और सिटी एसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस को आशंका है कि विश्वविद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.