मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के वोकेशनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के मामले में पटना हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब मांगा है। इस बारे में पटना हाईकोर्ट ने आदेश पारित किया है। हाईकोर्ट ने विवि प्रशासन को अपना जवाब सौंपने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है। बीआरएबीयू के वोकेशनल कर्मचारी संघ ने हाईकोर्ट के आदेश पर खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...