मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के एक संबद्ध कॉलेज से फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे पाटलिपुत्र विवि के सहायक प्राध्यापक शशिभूषण पांडेय को विवि सेवा आयोग ने बर्खास्त कर दिया है। सहायक प्राध्यापक की बर्खास्तगी का पत्र विवि सेवा आयोग ने बुधवार को जारी किया।बीआरएबीयू की जांच में शशिभूषण पांडेय का अनुभव प्रमाण पत्र गलत पाया गया था। इसकी रिपोर्ट बीआरएबीयू प्रशासन ने विवि सेवा आयोग को भेजी थी। बीआरएबीयू प्रशासन ने जांच में पाया था कि शशिभूषण ने जिस कॉलेज का अनुभव प्रमाण पत्र दिया था, उसमें उनकी नियुक्ति चयन समिति से नहीं हुई थी। शशिभूषण की नियुक्ति को लेकर रविंद्र कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका के बाद आयोग ने मामले की जांच की। जांच के बाद शशिभूषण का चयन रद्द कर दिया है और उनकी जगह ईडब्ल्यूए...