मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू में मंगलवार को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में पद सृजन कमेटी की बैठक हुई। इसका संचालन रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने किया। इसमें तय किया गया कि सभी पीजी विभागों और कॉलेजों में 30 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक रहेंगे। इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष और कॉलेज के प्राचार्यों को वहां पढ़ने वाले छात्रों की संख्या भेजने का निर्देश दिया जाएगा। छात्रों के हिसाब से शिक्षकों के पद सृजित होंगे। बैठक में लॉ, फूड टेक्नोलॉजी, एमबीए, समाजशास्त्र, संगीत और भोजपुरी (पीजी) विषयों में 120 सीटों पर दाखिला लेने पर सहमति बनी। इन विभागों में एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और चार असिस्टेंट प्रोफेसर रहेंगे। यूजीसी के नियम के अनुसार कॉलेज और पीजी विभागों में शिक्षक रहेंगे। इसके अलावा विवि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.