मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरए बिहार विवि में पीजी सत्र 2025-27 में दाखिला 27 जनवरी से शुरू होगा। विवि प्रशासन इसकी तैयारी कर रहा है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि कुलपति से आदेश लेने के बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दाखिले की प्रक्रिया 10 फरवरी तक चलेगी। पीजी में नामांकन के लिए 22 हजार 562 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सबसे ज्यादा आवेदन हिंदी, इतिहास, जूलॉजी जैसे विषयों में आए हैं। पीजी में 11 हजार सीटों पर दाखिला लिया जाना है। पीजी में दाखिले से पहले रोस्टर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इसके बाद कटऑफ भी जारी किया जाएगा। पीजी में दाखिले के लिए दो मेरिट लिस्ट निकलने की उम्मीद है। छात्रों को दाखिले के समय स्नातक के सारे दस्तावेज व आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा। दस्तावेज में गड़बड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.