मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि में नैक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि की तरफ से नैक मूल्यांकन के लिए आईक्यूएसी की नई टीम बनाने बाद नैक को जल्द कराने के लिए जोर-शोर से तैयार की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि नैक मूल्यांकन के लिए सभी विभागों से एक-एक शिक्षकों की टीम बनाने का काम शुरू किया गया है। इसके अलावा पीजी विभागों के दस्तावेजों को भी ठीक करने और नैक के लिए तैयार करने का काम किया जा रहा है। नैक का नया समव्यक प्रो. नवेदुल हक को बनाया गया है। हालांकि, अभी नैक का पोर्टल बंद है। पोर्टल खुलते ही नैक के लिए आवेदन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...