मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में 30 नए डिग्री कॉलेज खुलेंगे। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में मंगलवार को हुई संबद्धन कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसका संयोजन इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज (आर्ट्स व कॉमर्स) प्रो. राजीव कुमार ने किया। बैठक में संबद्धन कमेटी में 17 कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई को भी मंजूरी दी गई। पीजी की पढ़ाई शुरू करने के लिए 21 कॉलेजों ने आवेदन किया था। चार कॉलेजों के प्रस्ताव पर फिर से विचार करने का फैसला लिया गया है। बीआरएबीयू में इस वर्ष 98 कॉलेज खोलने के आवेदन सरकार के पोर्टल पर आए थे। इनमें 18 कॉलेजों ने विवि की ओर से बनाई गई कमेटी से जांच नहीं कराई। संबद्धन कमेटी की बैठक में कुल 60 कॉलेजों के संबद्धता को पास किया गया। इनमें आधे कॉलेज सं...