मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के पीजी केमेस्ट्री विभाग की छात्रा कृति मिलन और सहायक प्राध्यापक डॉ. अभय नंदा श्रीवास्तव की शोध समीक्षा अंतरराष्ट्रीय जर्नल इनॉर्गेनिक केमिस्ट्री कम्युनिकेशंस (एल्सेवियर) में प्रकाशित हुई है। यह शोध समीक्षा कैंसर कोशिकाओं पर नाइट्रोजन युक्त लीगेंड्स से पर्यावरण अनुकूल विधियों द्वारा बने मेटल कॉम्प्लेक्स मॉलिक्यूल्स के प्रभाव के अध्ययन पर लिखी गयी है। डॉ. नंदा के अनुसार समीक्षा लेख में बताया गया कि मेटल कॉम्प्लेक्स किस प्रकार कैंसर जैसी घातक बीमारी के इलाज में मेडिसिनल केमिस्ट्री के क्षेत्र में एक नए आयाम को दिशा दे रहे हैं। आज के समय में जहां विभिन्न प्रकार की औषधीय रसायन बनाने की विधियों में पर्यावरणीय हानी की संभावना बनी रहती है, वहीं इस आर्टिकल में ग्रीन केमिस्ट्री के सिद्...