मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग में शिक्षकों का डाटा बनेगा। इसकी तैयारी की जा रही है। परीक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि किस विभाग में कितने शिक्षक हैं और किस शिक्षक के साथ कितने शोधार्थी हैं, इसका भी डाटा बनाया जायेगा। अभी शोधार्थियों का डाटा ऑफलाइन बनाया जाता है। ऑनलाइन डाटा बनाने के बाद एक क्लिक में पता चलेगा कि किस शिक्षक के साथ कितने शोधार्थी हैं। इस डाटा के बनने से आने वाले समय में पीएचडी गाइड आवंटित करने में भी मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...