मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के आईयूएसी के निदेशक प्रो. नवेदुल हक ने शुक्रवार को कहा कि विवि के पूर्ववर्ती छात्र विवि में अपना रजिस्ट्रेशन कर लें। रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए brabu.ac.in पर लॉगिन करना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर पूर्ववर्ती छात्रों को एलुमिनी रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। उसके बाद एलुमनी टैब जो डैशबोर्ड के ऊपर ही है, उसको क्लिक करें। एलुमनी रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करके सभी प्रविष्टियां भरें। सबमिट करने के बाद अपना पेमेंट रिसिप्ट डाउनलोड कर लें। उन्होंने बताया कि वेबसाइट में जो तकनीकी खामियां थीं, उनको ठीक कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू में नए सत्र से शुरू होगा स्वयं पोर्टल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.