मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि प्रशासन हॉस्टलों में अवैध रूप से रहने वाले छात्रों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। विवि ने हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों और छात्राओं की सूची बनानी शुरू कर दी है। पिछले दिनों पीजी हॉस्टल-3 में रह रहे हथियार तस्कर के पकड़ने जाने के बाद विवि प्रशासन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि कुलपति के आदेश के बाद जल्द ही छात्रावास समिति की बैठक बुलाई जाएगी।बीआरएबीयू सूत्रों ने बताया कि छात्रावास समिति में अवैध रूप से रहने वाले छात्रों पर कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा विवि प्रशासन योजना बना रहा है कि हॉस्टलों में रहने वाले सभी विद्यार्थियों के नाम की सूची उनके कमरा नंबर के साथ टांग दी जाए, ताकि सभी को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.