मोतिहारी, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पीजी में ऑन स्पॉट एडमिशन 6 से 11 अप्रैल तक होगा। विवि प्रशासन ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। एडमिशन के लिए विवि के डीएसडब्ल्यू ने कई दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। निर्देश के मुताबिक ऑन स्पॉट एडमिशन उन्हीं छात्रों का होगा, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया है। नामांकन से पहले सभी विभागाध्यक्ष और प्राचार्य यह तय कर लेंगे कि ऑन स्पॉट एडमिशन उन्हीं छात्रों का होगा, जिन्होंने पहली, दूसरी और तीसरी मेधा सूची में चयनित होने के बाद राशि का भुगतान कर दिया। विवि और कॉलेज के द्वारा उन छात्रों के नाम यूएमआईएस पोर्टल पर अपलोड नहीं किये गये। इन छात्रों को ऑन स्पॉट एडमिशन में वरीयता दी जएगी। जिन विषय में सीट खाली होगी, उसी में नामांकन होगा। सभी प्राचार्य और विभागाध्यक्ष ऑन स्पॉट एडमिशन मेरिट लिस्ट बनाक...