मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में पीजी में अब ऑनस्पॉट एडमिशन लिया जाएगा। कुलपति के पास फाइल को मंजूरी के लिए भेज दी गई है। विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि कुलपति के आदेश के बाद ऑनस्पॉट एडमिशन लिया जाएगा।बीआरएबीयू में पीजी में दाखिले के लिए तीन मेधा सूची जारी की गई है। शुक्रवार दोपहर तक सिर्फ 187 छात्रों के नामांकन ही विवि के पोर्टल पर अपडेट किए गए। बीआरएबीयू में पीजी की 11 हजार सीटों पर आठ हजार छात्रों के दाखिले हुए हैं। पीजी में तीन हजार सीट अब भी खाली हैं। बीआरएबीयू में दाखिले के लिए दो बार पोर्टल खोला गया था। दोनों बार मिलाकर पीजी में लगभग 25 हजार छात्रों ने आवेदन किए। दूसरी बार जब पोर्टल खोला गया तो कई छात्रों ने अपने विषय और कॉलेज भी बदले थे। उधर, पीजी में दाखिले के लिए ...