मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में पीजी में दाखिले के लिए गुरुवार से फिर से पोर्टल खुल गया। पोर्टल खुलने के बाद पहले दिन कई छात्रों ने नामांकन के लिए आवेदन किया। नामांकन के आवेदन के साथ विषय और कॉलेज बदलने के लिए भी पोर्टल को खोल गया है। छात्रों ने विषय और कॉलेज बदलने के लिए भी अप्लाई करना शुरू कर दिया है।पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल कई छात्रों ने विवि को आवेदन देकर कहा था कि उनका नाम जिस कॉलेज में आया है वह वहां दाखिला नहीं ले सकते हैं। कुछ छात्रों ने साइबर कैफे संचालकों पर आरोप लगाया कि उसने विषय गलत भर दिया। इसलिए उनको एक और मौका दिया जाए। इसके बाद विवि प्रशासन ने फिर से पोर्टल खोलने का निर्णय लिया।डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि 16 मार्च तक पोर्टल नामांकन के आवेदन और एडिट क...