मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में दो लाख से अधिक छात्रों का रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं हुआ है। ये छात्र स्नातक सत्र 2024-28 और 2025-29 के हैं। सत्र 2024-28 के छात्रों चौथे सेमेस्टर की परीक्षा होने वाली है, लेकिन अब तक इनको रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दिया गया है। रजिस्ट्रार प्रो. समीर शर्मा का कहना है कि रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने का काम किया जा रहा है।

रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने में समस्याएं बीआरएबीयू में पहले छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर विवि प्रशासन की ओर से ही दिया जाता था। बार-बार प्रिंटिंग की समस्या होने से विवि प्रशासन ने तय किया कि रजिस्ट्रेशन स्लिप कॉलेज से ही छपकर छात्रों को दिया जाएगा। इसके लिए विवि से छात्रों का रजिस्ट्रेशन नंबर कॉलेजों को भेजा जाना था। सूत्रों के मुताबिक बीआरएबीयू ने स्नात...