मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि के कॉलेज नामांकन के दौरान ली जाने वाली फीस का हिसाब विवि प्रशासन को नहीं दे रहे हैं। पिछले वर्ष नामांकन समिति की बैठक में फैसला लिया गया था कि कॉलेज किस मद में कितनी फीस ले रहे हैं उसकी जानकारी विवि प्रशासन को देंगे। यही नहीं, लोकभवन ने सभी विश्वविद्यालयों के लिए स्नातक और पीजी में ली जाने वाली फीस को तय कर दिया है और यही फीस छात्रों से ली जानी है। इसके बावजूद फीस लेने में मनमानी की जा रही है। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि इस बारे में कुलपति से बातकर प्राचार्यों को निर्देश दिया जाएगा। वहीं, छात्रों का कहना है कि पीजी में कॉलेज अलग-अलग फीस ले रहे हैं। बीआरएबीयू में अभी पीजी सत्र 2025-27 सत्र के दाखिला लिया जा रहा है। कॉलेजों के अलावा पीजी वि...