मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2023-27 के छात्र एक साल में चार सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। स्नातक के इस सत्र की अभी चार परीक्षाएं बाकी हैं और सत्र पूरा होने में एक साल ही बचा है।सत्र 2023-27 की अभी पांचवीं से आठवीं सेमेस्टर तक की परीक्षा होनी बाकी है। एक लाख से अधिक परीक्षार्थी हैं। लगातार परीक्षाएं होने से छात्रों का सिलेबस पूरा नहीं हो पा रहा है। बीआरएबीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार का कहना है कि सत्र नियमित करने के लिए परीक्षाएं ली जा रही हैं। सिलेबस पूरा करने के लिए छात्रों का एक्सट्रा क्लास लेने का निर्देश दिया गया है। हमारी कोशिश है कि दिसंबर तक होने वाली सभी परीक्षाएं समय पर हो जाएं।चौथे सेमेस्टर के रिजल्ट के डेढ़ माह बाद ही पांचवें का फार्म जारीस्नातक सत्र 2023-27 के चौथे से...