मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में भारतीय ज्ञान परंपरा की पढ़ाई खटाई में चली गई है। डेढ़ वर्ष पहले विवि प्रशासन ने भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित कोर्स शुरू करने की घोषणा की थी। भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत एक सेल का गठन करना था, लेकिन इस सेल का भी गठन नहीं किया गया। नालंदा में हुए भारतीय ज्ञान कुंभ के बाद बीआरएबीयू में भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित कोर्स शुरू करने की बात कही गई थी। यूजीसी ने भी कई बार पत्र लिखकर विश्वविद्यालयों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े कोर्स चलाने का निर्देश दिया है, लेकिन इसके बाद भी इस बारे में कोई पहल नहीं की गई है।भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत बीआरएबीयू में लाइब्रेरी भी खोली जानी थी। बीआरएबीयू के इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज प्रो. राजीव कुमार का कहना है कि इस बारे में कुलपति से बात हुई है, जल्द पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.