बीआरएबीयू: दस हजार में रेडीमेड थीसिस बेच रहे बिचौलिए
मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के आसपास चलने वाले साइबर कैफे संचालकों और फोटो स्टेट की दुकानों में 10 हजार रुपये में रेडीमेड पीएचडी थीसिस मिल रही है। यह धंधा खुलेआम चल रहा है। थीसिस के अलावा पीएचडी सिनॉप्सिस भी पांच से सात हजार रुपये में मिल रहे हैं।हिन्दुस्तान अखबार ने इस खेल के खुलासे के लिए विवि और उसके आसपास चलने वाली ऐसी कुछ दुकानों में पड़ताल की। पड़ताल में कई चौंकाने वाली सच्चाई सामने आयी है। दुकानदार एक से दो घंटे में विषय से संबंधित थीसिस और सिनॉप्सिस निकालकर दे दे रहे हैं। अगर थीसिस बड़ी है तो एक दिन का वक्त मांगा जा रहा है। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह कहते हैं कि ऐसी बात है तो इसकी जांच करायी जायेगी। छात्रों को शोध मेहनत करके करनी चाहिए रेडीमेड थीसिस से नहीं।इस तरह हुआ पर्दाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.