मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के स्नातक के पांच हजार के अधिक छात्रों के थर्ड ईयर का अंकपत्र अधूरा है। ये छात्र वर्ष 2018 से 2024 तक के हैं। सबसे ज्यादा अधूरे अंकपत्र वर्ष 2019 से 2021 तक के हैं। अंकपत्र पर पार्ट टू और थ्री के अंक तो चढ़े हैं, लेकिन पार्ट वन के अंक नहीं हैं। कई छात्रों के अंकपत्र पर पार्ट टू के अंक गायब हैं। विवि ने बिना सभी अंक चढ़ाये छात्रों को मार्क्सशीट जारी कर दिया। अब यह अधूरा अंकपत्र लेकर छात्र विवि से कॉलेज तक भटक रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामकुमार का कहना है कि छात्रों की इस समस्या का समाधान किया जा रहा है। यह भी पता किया जा रहा है कि गड़बड़ी कैसे हुई। केस 1- राजनीति विज्ञान के छात्र नवीन कुमार सत्र 2016-19 के स्नातक के छात्र हैं। इनका कहना है कि स्नातक का रिजल्ट आये छह सा...