धनबाद, दिसम्बर 13 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। बीआईटी सिंदरी के असैनिक अभियंत्रण विभाग में शुक्रवार को डीपीएस के अंतर्गत एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फैकल्टी इंटरेक्शन सत्र से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ पिजुस समुई एनआईटी पटना ने सिविल इंजिनियरिंग में मशीन लर्निंग के उपयोग और उसकी अनिवार्यता पर सुझाव दिए। इस दौरान कृत्रिम बुद्धिमता की भूमिका विषय पर तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने असैनिक अभियंत्रण के क्षेत्र में योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने निदेशक डा पंकज राय के प्रति आभार व्यक्त किया।डॉ समुई ने भू तकनीकी जांच एवं स्थल लक्षण निर्धारण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 46 फिसदी संरचनात्मक विफलताएंअपर्याप्त स्थल जांच के कारण होती है। प्रश्नोत्तर सत्र में उच्च शिक्षा के अवसरो...