धनबाद, जनवरी 29 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। बीआईटी सिंदरी में बुधवार को आईईटीई स्टूडेंट फोरम की ओर से वाइव ए थान ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। वाइव कोडिंग की अवधारणा पर आधारित इस प्रतियोगिता में 15 टीमों ने फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया। इसमें प्रतिभागियों ने अपने नवाचारी विचारों, तकनीकी कौशल और प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. पंकज राय और प्रो. इंचार्ज डॉ. इम्तियाज अहमद भी मौजूद रहे। न्यायिक भूमिका में चेयर पर्सन आदर्श कुमार, जेनरल सेक्रेटरी शिवम कुमार, कुमार मयंक, कुमार शाश्वत, रुद्रनील गांगुली, सिमरन, राहुल दास, आकिब, आफताब व शशि शेखर सिंह थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...