धनबाद, अप्रैल 13 -- बीआईटी सिंदरी के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव 'क्यूमिका-26' रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस उत्सव में छात्रों ने नवाचार, ज्ञान और तकनीकी उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन किया। डॉ. मिथिलेश कुमार झा ने पेट्रोलियम उद्योग की कार्यप्रणाली और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, मुख्य वक्ता डॉ. वेट्रिवेल अंगुलसेवी ने सतत ऊर्जा और नवाचार के भविष्य पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। 'क्यूमि डेक्सटर' और 'सस्टेन ए-थान' जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने केमिकल इंजीनियरिंग के सिद्धांतों पर आधारित अपने मॉडल्स और सतत विकास के समाधान प्रस्तुत किए। समापन समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय, डॉ. घनश्याम, डॉ. अजय उरांव और विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने विजेताओं को पदक और प्रमाण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.