बीआईटी सिंदरी में तकनीकी उत्सव धात्विका-26 संपन्न
धनबाद, मार्च 30 -- बीआईटी सिंदरी के धातुकर्म अभियंत्रण (मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग) विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय तकनीकी उत्सव 'धात्विका-26' का रविवार को समापन हुआ। इस वर्ष का कार्यक्रम 'फोर्जिंग नेट जीरो: डिकार्बोनाइजेशन और ग्रीन इनोवेशन' थीम पर आधारित था। मुख्य अतिथि सेल बर्णपुर के सीजीएम जितेंद्र कुमार ने छात्रों को औद्योगिक संबंधों और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की महत्वपूर्ण जानकारी दी। दूसरे दिन प्रभात मंच सत्र के दौरान वेदांता के सीएमओ सुधांशु कुमार ओझा और जेएसडब्ल्यू के डिप्टी मैनेजर विवेक रंजन मिश्रा ने व्यक्तिगत साक्षात्कार राउंड में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। वहीं, औद्योगिक समस्या समाधान प्रतियोगिता परिवर्तन का मूल्यांकन जेएसडब्ल्यू के सहायक महाप्रबंधक संदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ. एके रजक, प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.