बीआईटी सिंदरी में छह सप्ताह का समर इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न
धनबाद, जुलाई 12 -- बीआईटी सिंदरी के विद्युत अभियंत्रण विभाग द्वारा आयोजित छह सप्ताह का ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 1 जून से शुरू हुए इस विशेष प्रशिक्षण में देश के विभिन्न इंजीनियरिंग और डिप्लोमा संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने लिखित परीक्षा दी और अपने प्रशिक्षण कार्यों पर आधारित तकनीकी प्रस्तुतियां पेश कीं। इस दौरान छात्रों द्वारा विकसित किए गए विभिन्न तकनीकी मॉडलों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे विशेषज्ञों ने खूब सराहा। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल मशीनें, कंट्रोल सिस्टम और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर परियोजना-आधारित व्यावहारिक ट्रेनिंग दी गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.