रांची, अगस्त 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देशों के आलोक में झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) ने बीआईटी सिंदरी, धनबाद को स्वायत्त संस्थान का दर्जा प्रदान कर दिया है। जेयूटी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बीआईटी सिंदरी को 5 शैक्षणिक सत्रों (2026-27 से 2030-31) के लिए अकादमिक स्वायत्तता दी गई है। यूजीसी ने 6 जुलाई 2026 को आयोजित बैठक में स्टैंडिंग कमेटी ऑन ऑटोनॉमस कॉलेज की सिफारिशों को मंजूरी दी थी। इसके बाद यूजीसी के संयुक्त सचिव डॉ आर मनोज कुमार की ओर से 7 अगस्त को प्रेषित निर्देश पत्र के आलोक में जेयूटी के रजिस्ट्रार ने 18 अगस्त को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की। यह भी पढ़ें- वाईबीएन यूनिवर्सिटी के नए सत्र में नामांकन शुरूस्वायत्तता के लाभ स्वायत्त दर्जा मिलने के बाद संस्थान अ...