धनबाद, अप्रैल 8 -- सिंदरी। बीआईटी सिंदरी के होनहार छात्रों ने देश स्तर पर संस्थान और राज्य का मान बढ़ाया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'डेयर टू ड्रीम 5.0' राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यहां के तृतीय वर्ष के छात्रों की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस बड़ी सफलता के लिए टीम को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। देशभर की 850 से अधिक टीमों को पछाड़कर यह मुकाम हासिल करने वाली इस टीम में कंप्यूटर साइंस के रौशन राज व रितिका कुमारी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के आदित्य राज और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ऋषिता राज शामिल हैं। इन छात्रों ने आपदा की स्थितियों के लिए एक अत्याधुनिक आपातकालीन संचार प्रणाली तैयार की है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना इंटरनेट या किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर निर्भर...