बीआईटी सिंदरी के चार असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रमोशन का लाभ
रांची, सितम्बर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने बीआईटी सिंदरी के चार असिस्टेंट प्रोफेसरों को वर्ष 2019 से करियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति देने का निर्देश दिया है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने रवि शंकर प्रसाद एवं अन्य की याचिका पर फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को आठ सप्ताह के भीतर पदोन्नति अधिसूचित करने तथा पात्रता की तिथि से बकाया वेतन समेत सभी परिणामी लाभ देने का निर्देश दिया। याचिकाकर्ताओं में रवि शंकर प्रसाद, राजेन कुमार नायक, उज्ज्वल कुमार नायक और अभय ज्ञान पी कुजूर शामिल हैं। सीएएस के तहत पदोन्नति की प्रक्रिया 25 जून 2019 को शुरू हुई थी। कॉलेज स्तर पर स्क्रीनिंग के बाद 16 जनवरी 2020 को पात्र उम्मीदवारों के नाम विभाग को भेजे गए। पांच फरवरी 2021 को स्क्रीनिंग कमेटी गठित हुई। बाद म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.