धनबाद, अप्रैल 28 -- सिंदरी,प्रतिनिधि। बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित संस्था 'प्रयास इंडिया' का वार्षिकोत्सव सोमवार को 'रेनबो-26' धूमधाम से मनाया गया। 'स्पिरिट ऑफ चैंपियन' थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बच्चों ने लोक नृत्य, संगीत और प्रेरणादायक नाटकों के जरिए दर्शकों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए शिल्प और मॉडलों ने उनकी कल्पनाशीलता को जीवंत किया। मुख्य अतिथि डॉ. आरके वर्मा ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस आयोजन की सराहना की। अंत में संस्था ने सफल आयोजन के लिए सभी स्वयंसेवकों और अतिथियों का आभार जताया। यह भी पढ़ें- बीआईटी सिंदरी में टेक जेनेसिस का पुरस्कार वितरण के साथ समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...