बीआईटी सिंदरी: छह सप्ताह का कौशल विकास प्रशिक्षण संपन्न
धनबाद, जुलाई 18 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। बीआईटी सिंदरी के इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छह सप्ताह का कौशल विकाश प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान तैयार की गई परियोजनाओं तथा कार्यों का प्रदर्शन किया। इस प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को एनालाग एवं डिजिटल इलेक्ट्रानिक्स सहित आधुनिक तकनीकों का सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा. अमर प्रकाश सिंह सहित सभी शिक्षकों ने शुभकामनाए दी। समारोह का संचालन डा. अरविंद कुमार ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.