रांची, मार्च 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा में तकनीकी कार्यक्रम 'कोएलिसेंस-26' का आयोजन किया गया। संचालन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियर्स (आईआईसीएचई) की छात्र इकाई की ओर से किया गया। उद्देश्य केमिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं की तकनीकी समझ और व्यावहारिक कौशल को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों और उद्योगों से आए विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। पराग भार्गव (आईआईटी, बॉम्बे), जीतेंद्र (केमिकल लोटे) और रोशन कुमार (कोल इंडिया लिमिटेड), ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से इंजीनियरिंग, शोध और उद्योग के बीच संबंधों पर बात की। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण, शोध के औद्योगिक उपयोग और प्रबंधन क्षेत्र में अवसरों की जानकारी दी।प्रतियोगिता खंड में केस-एक्स मे...