रांची, अप्रैल 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी (ईसीई) विभाग की ओर से सोमवार को- संचार, वीएलएसआई और एंबेडेड सिस्टम्स में उभरते रुझान, विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। बीई/बीटेक अंतिम सेमेस्टर और एमई/एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इसमें निःशुल्क भाग लिया जा सकता है, इसके लिए संस्थान की वेबसाइट www.bitmesra.ac.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। कार्यक्रम के अंतर्गत वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन (वीएलएसआई) डिजाइन और एंबेडेड सिस्टम्स पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, 5जी सहित वायरलेस संचार तकनीकों पर चर्चा और इन क्षेत्रों में करियर अवसरों पर एक पैनल चर्चा भी आयो...