रांची, जुलाई 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से 16 जुलाई को- इनोवेशन पर पुनर्विचार: सामाजिक चुनौतियां और वैज्ञानिक भविष्य, विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें प्रतिभागी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से शामिल हो सकेंगे। संगोष्ठी का उद्देश्य मनोविज्ञान, न्यूरोसाइंस, इंजीनियरिंग, डेटा साइंस और सुशासन जैसे विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर यह चर्चा करना है कि वैज्ञानिक नवाचारों और अंतःविषय सहयोग के माध्यम से वर्तमान सामाजिक चुनौतियों का समाधान कैसे किया जा सकता है और भविष्य की वैज्ञानिक दिशा को किस प्रकार बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में एप्लाइड साइकोलॉजी, साइकियाट्री, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, स्टैंडर्ड एआई गवर्नेंस एवं पॉलिसी इंप्...