रांची, अगस्त 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा की टीम एवियोन रेसिंग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फ्लैगशिप ऑटोमोटिव इवेंट 'चार्ज-एक्स 2026' का समापन रविवार को हुआ। इससे पूर्व पहले दिन शाम में उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। छात्र मामलों के डीन डॉ डीके उपाध्याय, डॉ एलएन पट्टनायक, डॉ एसके धीमान एवं यांत्रिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अपूर्व कुमार रॉय ने उद्घाटन किया। दूसरे दिन उत्पादन विभाग में आयोजित कटिंग, नॉचिंग एवं सुरक्षा कार्यशाला से हुई। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को वाहन निर्माण में प्रयुक्त कटिंग, नॉचिंग तथा सुरक्षा तकनीकों की जानकारी दी गई। गणित विभाग के समीप 'साइक्लोमेनिया' का आयोजन किया गया। अंतिम दिन रविवार को टेक्निकल वर्कशॉप आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को सॉलिडवर्क्स और किकैड सॉफ्टवेयर के बुनियादी सिद्धांत सिखाए गए, जिससे ...