रांची, फरवरी 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा परिसर में इन दिनों आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या गंभीर चिंता का विषय बन गई है। हाल ही में आवारा कुत्तों के काटने से संस्थान के तीन छात्रों और दो शिक्षकों के घायल होने की घटनाएं हुई हैं, जिससे परिसर में असुरक्षा का माहौल है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से मुख्य शैक्षणिक भवन और उसके आसपास आवारा कुत्तों का झुंड लगातार घूमता देखा जा रहा है। ताजा घटनाओं के बाद संस्थान के विद्यार्थी, शोधार्थी, शिक्षक व कर्मचारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विशेषकर सुबह के शुरुआती घंटों और शाम के समय, जब परिसर में आवाजाही कम रहती है, तब खतरा अधिक महसूस किया जा रहा है। घटना के बाद घायलों को तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। संस्थान प्रशासन ने संबंधित अधिकारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.