पटना, मई 21 -- बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा एवं विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (डीएसटीटीई), बिहार सरकार के बीच बीआईटी पटना परिसर के संचालन को 16 दिसंबर 2030 तक जारी रखने के लिए गुरुवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) का नवीनीकरण किया गया। हस्ताक्षर समारोह विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव कक्ष में आयोजित हुआ। समझौता ज्ञापन पर बिहार सरकार की ओर से विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव हिमांशु शर्मा और बीआईटी मेसरा की ओर से कुलपति प्रो. इन्द्रनिल मन्ना ने हस्ताक्षर किए। निदेशक डीएसटीटीई अहमद महमूद एवं बीआईटी मेसरा के कुलसचिव डॉ. राजेश जैन ने साक्षी के रूप में हस्ताक्षर किए। यह भी पढ़ें- UP BEd Admit Card Download : कहां और कैसे डाउनलोड करें यूपी बीएड एडमिट कार्ड, 2 दो कॉपियां ले जानी होगीब...