रांची, जनवरी 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा में यूनाइटेड इंजीनियर्स स्पीकिंग एंड क्विज़िंग ऑर्गनाइजेशन (यूनेस्कुओ) की ओर से संस्थान स्तरीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन 'बिटमुन-26' का आयोजन किया गया। इस वर्ष का विषय 'कल्पना करें, संलग्न हों, सशक्त बनाएं' रहा, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और काल्पनिक विषयों पर आधारित समितियों में भागीदारी की। यह सम्मेलन नीति, शासन व वैश्विक विषयों पर संरचित वाद-विवाद और विचार-विमर्श पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति के बाद प्रतिनिधियों व समिति अध्यक्षों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र हुआ। बिटमुन-26 के महासचिव आर्यन राज ने अपने संबोधन में कूटनीति के महत्व पर चर्चा की। सम्मेलन की छह समितियों में आयात-निर्यात शुल्क, पोखरण पर...